फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बनाया आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट एवं रेस्पिरेटरी का आइसोलेशन वार्ड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भर्ती सभी मरीज नए वार्ड में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। वहीं, प्राचार्य ने तत्काल प्रभाव से नया कूलर लगवाया। सीमेंट की बोरियां, बालू व गिट्टी हटवाई।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला में आइसोलेशन वार्ड की बदहाली से रोगियों को होने वाली परेशानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इस पर सुबह 10 बजे कॉलेज प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह वार्ड पहुंचे और व्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जाहिर की। उनके आदेश पर वार्ड में तत्काल रोगियों की राहत के लिए कूलर लगवाया गया। नजदीक में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को वार्ड के दरवाजे पर रखी सीमेंट की बोरियां, बालू आदि हटाने के निर्देश दिए गए, जो दोपहर तक हटवा दीं। वहीं, कॉलेज प्राचार्य और एसआईसी डॉ. सचिन माहुर के बीच बैठक हुई, जिसमें आइसोलेशन वार्ड को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन




डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड में बृहस्पतिवार को सभी भर्ती रोगियों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें