फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बाधित हो रही सिंचाई, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। फसलों को सिंचाई की जरूरत है पर बिजली उपलब्ध न होने से फसल सूखने के कगार पर है। करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम पूरा नहीं हो सका। वह इसलिए क्योंकि ट्रांसफार्मर में डलने वाला तेल बिजली विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। फिलहाल वर्कशॉप में तेल उपलब्ध नहीं हो पाया है।

दिन पर दिन बढ़ता तापमान किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। ऊपर से उन किसानों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है, जिनके खेतों के पास से नहर नहीं गुजरी है। वह कुएं और ट्यूबवेल की मदद से अपने खेतों को सींचते हैं पर पूरे जनपद में कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक यदि उनके खेतों को सींचा नहीं गया तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन




किसान नेता महेंद्र शर्मा ने बताया कि एक भी विकासखंड ऐसा नहीं है जहां ट्रांसफार्मर न फुंके पड़े हों। इनकी संख्या लगभाग 100 के आसपास है।

फोटो



आठ महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस बीच दो बार बदला भी जा चुका है। फिर भी आज तक बिजली का समाधान नहीं हुआ है। बिजली न होने के कारण सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसल सूखने के कगार पर आ चुकी है। - अंकित, बड़ागांव (गढ़मऊ)

छह महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गेहूं की फसल सूख रही है। मजबूरी में दूसरों के पंप सेट से सिंचाई कर रहा हूं। - भगवान सिंह, बबीना (सरवां)
विज्ञापन


वर्जन



तेल उपलब्ध न होने के कारण फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम नहीं हो सका है। दो दिन के भीतर तेल उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद उसे बदलने का काम किया जाएगा। - रमाकांत दीक्षित, एक्सईएन (ग्रामीण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें