झांसी। लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण में डाले गए टेंडर में अनियमितता सामने आई है। 9 ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से एरच-ककरबई मार्ग के लिए निविदा निकाली गई है। इस टेंडर प्रक्रिया में 11 ठेकेदारों ने अपने-अपने टेंडर डाले, लेकिन एक ठेकेदार ने 9 ठेकेदारों की शिकायत करते हुए गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस शिकायत पर विभाग की ओर से जांच बैठा दी गई।
उधर, इन 9 ठेकेदारों ने भी उस ठेकेदार की गड़बड़ी उजागर करते हुए तमाम आरोप लगाए। उन्होंने उक्त टेंडर प्रक्रिया की कॉमर्शियल बिट बगैर जांच न खोले जाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर हरी कंस्ट्रक्शन, तुलसीराम एंड कंपनी, अतुल ग्राम विकास संस्थान, अनुज एसोसिएट व मीरा यादव के संचालक के हस्ताक्षर बने हुए थे।