फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कचहरी में निर्माणधीन भवन में वादकारी के गले से आर-पार हुआ सरिया, ग्राइंडर से सरिया काटकर निकला; हालत नाजुक

Fri, 31 May 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
वादी के गले में आर-पार हुआ सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में शुक्रवार को कचहरी में निर्माणधीन बिल्डिंग में पिलर से निकली सरिया के ऊपर एक वादकारी गिर गया। सरिया उसके गले से चेहरे की ओर आर-पार हो गया। यह देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद अधिवक्ता उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गए।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के नंदनपुर मरघट के पास रहने वाला मनीष श्रीवास्तव शुक्रवार को किसी काम से कचहरी गया था। दोपहर करीब 11:15 बजे वह जिला एवं सत्र न्यायालय के बगल में बन रही निर्माणधीन बिल्डिंग के पास पहुंचा। अचानक उसका पांव फिसल गया। 

जिससे वह नीचे गड्ढे की ओर गिर पड़ा। वहां पिलर से निकली सरिया उसके गले से चेहरे की ओर आर पार हो गई। खून से लथपथ होकर वह दर्द से छटपटाने लगा। वहां मौजूद वकीलों ने किसी तरह उसे थमा। 
विज्ञापन


इसके बाद ग्राउंडर की मदद से सरिया को काटकर मनीष को बाहर निकाला गया। तब तक नवाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह भी मौके में पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें