फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में ईरान से आए लोग होटल में ठहरे, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तीन दिन पहले शहर के बीचोंबीच एक होटल में ईरान से आए तीन लोग ठहरकर भी चले गए और इसकी भनक प्रशासन को नहीं लग सकी। सोमवार को जानकारी लगने पर जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा पारस होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सावरकर चौक के पास स्थित पारस होटल में 20 मार्च की रात को 11.50 बजे ईरान से आए तीन लोग कमरा लेकर ठहरे और रात भर रुकने के बाद अगले दिन 21 मार्च की सुबह 12.10 बजे तीनों ने चेक आउट कर दिया। इसी होटल में दिल्ली से आए तीन लोग ठहरे। सोमवार को जिला प्रशासन को इसकी जानकारी लगी तो अधिकारियों के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, तहसीलदार सदर मनोज कुमार, शहर कोतवाल संजय कुमार शुक्ला पूरे अमले के साथ होटल पहुंचे और उन्होंने होटल के रजिस्टर चेक किए। रजिस्टर के अनुसार जांच करने पर पता लगा कि तीन ईरानी होटल में ठहरे थे। इसी होटल में दिल्ली के तीन लोग आए और उन्हें वही कमरे एलॉट कर दिए गए।
इस पर प्रशासन ने होटल में ठहरने वालों की स्क्रीनिंग कराई। होटल संचालक एवं कर्मचारियों को क्वारींटान करने के निर्देश दिए। इसके बाद होटल को सील कर दिया गया। दिल्ली से आकर होटल में ठहरने वालों की जांच कराई गई, लेकिन उनमें कोरोना वायरस जैसे प्राथमिक लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि लापरवाही के इस मामले में होटल को सील करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ईरानी लोगों के बीजा और पासपोर्ट होटल में जमा कराए गए थे। होटल संचालक के अनुसार उक्त लोग नवंबर से भारत में हैं और वह टूरिस्ट हैं, उनके संबंध में और जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें