फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आईपीएल सट्टेबाज की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की। इस पर विचार करने के बाद विशेष न्यायाधीश नेत्रपाल सिंह ने प्रेमनगर पुलिस चौकी के पास निवासी दिलीप सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। बरामद मोबाइल से पुलिस को 16 करोड़ के सिक्के बरामद हुए थे।
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा था। इसके तहत प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर खास से 19 अप्रैल सूचना मिली कि नई कॉलोनी अठौंदना पुलिया के पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर आरोपी दिलीप को पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। बावजूद इसके पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तीन मोबाइल बरामद किए। बरामद तीनों मोबाइल में 16,28,92,111 रुपये के सिक्के मिले हैं। पुलिस ने तीनों मोबाइल जब्त कर उसे हुए लेनदेन और उससे जुड़े लोगों की कुंडली खंगाली। कुंडली खंगालने के बाद पुलिस ने तीनों मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी दिलीप ने बृहस्पतिवार को जमानत के लिए जमानत याचिका दाखिल की। न्यायाधीश ने शासकीय अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें