फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में उजागर हुई रोजगार सेवक की गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रोरा में तैनात ग्राम रोजगार सेवक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। इस पर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रोरा में तैनात रोजगार सेवक जगदीश के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी को मिली थी। इस पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना प्रबंधक को जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट सीडीओ को प्राप्त हो गई है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए गांव के छह आवासों की जांच की गई। नियमानुसार आवास योजना के लाभार्थी को मनरेगा के तहत 90 दिन काम दिए जाने का प्रावधान है, ताकि वो अपने आवास के निर्माण में काम कर सके। लेकिन, जांच में सामने आया कि गांव के छह आवासों के लाभार्थियों को मनरेगा के तहत काम नहीं दिए गए हैं, बल्कि उनके बदले अन्य अलग-अलग लोगों को काम वितरित कर दिए गए। सीडीओ ने बताया कि ये गंभीर वित्तीय अनियमितता है। ये गबन की श्रेणी में आती है। जल्द ही रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें