झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट अंतर्गत कार्यरत शिक्षक राजकुमार सिंह को इंजीनियरिंग विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ लिया गया है। शिक्षक के उत्पीड़न के आरोप की जांच शुरू होने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं।
शिक्षक राजकुमार सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत कर डीन इंजीनियरिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आयोग की तरफ से पत्र मिलने के बाद कुलसचिव ने भी तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। साथ ही जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। शिक्षक ने बताया कि जांच शुरू होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर बने संस्थान के ग्रुप में जोड़ लिया गया है। जोड़ना ही था तो पहले क्यों नहीं जोड़ा? इतने दिनों तक वह ग्रुप से दूर रहा तो उसे अहम जानकारियों से वंचित रहना पड़ा। उसने कहा कि इस तरह के भेदभाव से वह बहुत दुखी है।