फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक खंगाला जाता रहा बॉयज हॉस्टल के छात्रों का रिकार्ड

विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
झांसी। पालीटेक्निक के छात्रावास में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी छात्रों की पहचान और अन्य जानकारियों के सत्यापन के लिए रविवार देर रात तक पालीटेक्निक कॉलेज का स्टाफ रिकार्ड खोजने में जुटा रहा। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं को लेकर डीएम ने प्रधानाचार्य को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महानगर के ग्वालियर रोड स्थित पालीटेक्निक के बॉयज हॉस्टल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। प्रशासन के निर्देश पर देर रात को पालीटेक्निक के बॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के रिकार्ड को खोजने का काम चल रहा है। छात्रावास में जो छात्र रह रहे हैं, उनसे पूछताछ के लिए भी तैयारी की जा रही हैै। बताया जाता है कि अनलॉक के बाद छात्रावास में कुछ छात्रों को रहने की छूट दी गई थी। जिसमें कुछ छात्र रविवार होने के चलते घूमने चले गए थे। वहीं वारदात के बाद छात्र फरार हो गए। इसे लेकर डीएम ने छात्रों के रिकार्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जिस पर रात तक छात्रों के रिकार्ड की खोज चलती रही। छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों में घटना के बाद दहशत का आलम है।
-------------
काउंसलिंग के लिए पाठ्यक्रम में होगी व्यवस्था
पालीटेक्निक के हॉस्टल के छात्र आए दिन हंगामा और झगड़ा करते हैं। बताया जाता है कि छात्र हॉस्टल के पास से गुजर रहे मार्ग से निकलने वाली महिलाओं और युवतियों पर भी फब्तियां कसते हैं। इसे लेकर डीएम ने प्रधानाचार्य को छात्रों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पाठ्यक्रम में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

------------
फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दिलाएंगे सजा
पॉलीटेक्निक के छात्रावास में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाने की बात कही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के जरिए पीड़िता और उसके परिवार को पूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है। मामले में फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाते हुए आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
--------
मोबाइल किया बरामद
दुष्कर्म के दौरान छात्रा का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। पुलिस ने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें