झांसी। परिवहन विभाग में आउटसोर्स पर कंडक्टरों की तैनाती के लिए इंटरव्यू 21 व 22 फरवरी को इलाइट-सीपरी रोड स्थित राही वीरांगना गेस्ट हाउस में होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया आउटसोर्स पर झांसी, ललितपुर व उरई के लिए 122 कंडक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे जिसमें 4400 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदनों की प्राथमिक जांच के बाद करीब चार हजार आवेदन को छंटनी की गई है। ब्यूरो