झांसी। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में एक वर्षीय, दो वर्षीय एवं तीन वर्षीय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गयी है। इसके तहत दो वर्षीय पीजीडीसीए पाठ्यक्रम में स्नातक एवं स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरु हुए कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, ड्राेन टेक्नोलॉजी एवं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग कोर्स में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। प्रधानाचार्य एलएस यादव ने बताया कि विद्यार्थी इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद