फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झालरों से जगमगाए चौराहे, किले की दीवार पर बिखरी फसाड की रंगीन छटा

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर इलाइट चौराहा पर रंग बिरंगी लाइटों से&nb
विज्ञापन
झांसी। दिवाली पर महानगर को रोशनी से सजाया गया है। प्रमुख चौराहों को रंग-बिरंगी झालरों समेत फसाड लाइट से जगमग किया गया। वहीं, रानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किला भी रंगीन रोशनी में नहाया दिखा।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान महानगर को जगमग करने के लिए नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख रूप से जीवनशाह तिराहा, परशुराम चौक, करमाबाई चौक समेत प्रमुख चौराहे बिजली की सुंदर लाइट से सजाए गए हैं। इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा जैसे स्थानों पर फसाड लाइट लगाई गई हैं। झांसी का ऐतिहासिक किला भी विशेष तरीके से रोशन हुआ। निगम अफसरों के मुताबिक किले को फसाड लाइन से रोशन किया। खास तौर से दीवारों पर रंग बदलती रोशनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बाजार और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को भी रोशन किया गया है। अपर नगर आयुक्त राहुल यादव के मुताबिक मार्ग प्रकाश विभाग ने सभी जगहों पर प्रकाश की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें