फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंटरनेट बाधित, एक दर्जन रजिस्ट्री अटकीं

Thu, 26 Nov 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बुधवार को इंटरनेट सेवा बाधित होने से रजिस्ट्री का काम ठप रहा। सर्वर डाउन होने के कारण करीब एक दर्जन दस्तावेज तैयार होने के बावजूद उनका पंजीकरण नहीं हो सका। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। वहीं, रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक शैलेंद्र, हरि मोहन व्यास ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से सर्वर ने काम करना बंद कर दिया था। इससे दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड नहीं हो सके। कंप्यूटर सेंटर पर लोग अभिलेख ऑनलाइन कराने के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर चालू नहीं हुआ। दस्तावेज लेखकों ने बैनामा, दानपत्र और वसीयतनामा सहित करीब एक दर्जन लेखपत्र तैयार किए थे, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं हो सका।
नियमानुसार, पहले क्रेता और विक्रेता के जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन किए जाते हैं। इसके बाद सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच बैनामे का पंजीकरण होता है। बुधवार को दस्तावेज ऑनलाइन ही नहीं हो सके। नाम न छापने की शर्त पर सब रजिस्ट्रार ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण सर्वर डाउन रहा। इससे दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें