बुंदेलखंड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करातीं महिला रेलकर्मी।
झांसी। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झांसी स्टेशन महिला कर्मियों के हवाले रहा। महिलाओं ने टिकट चेक करने के साथ ही बुुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी ग्वालियर तक संचालन किया। सुरक्षा का जिम्मा भी दिन भर संभाले रहीं।
रविवार सुबह से ही झांसी रेलवे स्टेशन का नजारा बदला-बदला दिखा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां की बागडोर महिला रेलकर्मियों के हवाले रही। टिकट काउंटर से लेकर टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी भी बाखूबी निभाई। इसके साथ ही झांसी से ग्वालियर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी संचालन किया।
लोको पायलट सीमा एवं पूनम शाक्य, प्वाइंटसमैन सबाना खान, उप स्टेशन प्रबंधक पूजा शर्मा, गार्ड शिवानी वर्मा, एटीसी पवित्रा शर्मा, शिवा मैथ्यू, प्रिया सक्सेना, प्रीति राज, सुष्मांजलि रमन ट्रेन लेकर रवाना हुईं। वर्तमान में मंडल में 724 महिला रेलकर्मी कार्यरत हैं। डीआरएम संदीप माथुर ने सभी के कार्य की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, सीनियर डीओएम शशिकांत त्रिपाठी, सीनियर डीईईओपी योगेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ल, कमांडेंट उमाकांत तिवारी व जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।