फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में जुटेंगे अंतर्राष्ट्रीय रसायनशास्त्री

Tue, 01 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा रीसेंट एडवांस इन मैटेरियल एंड केमिकल साइंस विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी दो से पांच मार्च 2016 तक किया जा रहा है। समारोह में विभिन्न देशों के लगभग 150 रसायनशास्त्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


रसायन विभाग के निदेशक प्रो. एके सक्सेना व सम्मेलन की संयोजिका डॉ. रेखा लगरखा ने प्रेसवार्ता में बताया कि विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय वैज्ञानिक शिक्षा तथा शोध संस्थान भोपाल के निदेशक पद्मश्री डॉ. विनोद कुमार सिंह होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे करेंगे, जबकि मलेशिया की वैज्ञानिक डॉ. सुरय्या अब्दुल राशिद विशिष्ट अतिथि होंगी।

सम्मेलन कुल सात सत्रों में होगा। इसमें सऊदी अरब के प्रो. हूंग कुन फन, मलेशिया के प्रो. अब्दुल वहाब, दक्षिण अफ्रीका की प्रो. प्रीस्ला बेकर, मलेशिया की प्रो. रोज हक शामिल होंगे। इनके  साथ-साथ आईआईटी, डीआरडीओ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, ग्वालियर विश्वविद्यालय, कर्नाटक विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय के भारतीय वैज्ञानिक एवं रसायन शास्त्री अपने शोधकार्य की उपलब्धियों को प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 47 मौखिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त 72 पोस्टर प्रस्तुतियां प्रतिभागी वैज्ञानिकों द्वारा दी जाएंगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के लगभग 150 रसायन शास्त्रियाें, वैज्ञानिकों व शोधार्थियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें