फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली क्षेत्र के बाहर खंडेराव गेट में रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा और बबीना क्षेत्र के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के बाहर खंडेराव गेट में रहने वाले एक प्राइवेट शिक्षक की बेटी इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। शुक्रवार की सुबह उसने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। इस पर उन लोगों ने अंदर झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। यह देख परिजन चीखने लगे। छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फंदे से शव को उतारने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया। परिजन यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बबीना थाना क्षेत्र के बैदोरा पोस्ट के गांव मुरारी निवासी अमर सिंह अहिरवार (35) ने बृहस्पतिवार की रात पेड़ पर रस्सी का फंदा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह उनका शव खेत पर लगे पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि अमर सिंह की पत्नी 10 साल पहले उनको छोड़कर चली गई थी। तब से वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही रह रहे थे। घर के बाहर ही सोते थे। बृहस्पतिवार की रात उन्होंने टीवी देखी और खाना खाया लेकिन इसके बाद वह कब चले गए, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें