फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी तक सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी इंटरसिटी

विज्ञापन
intercity train stoped in hole week two days
विज्ञापन
झांसी। कोहरे को ध्यान में रखकर झांसी से लखनऊ के बीच चल रही इंटरसिटी का संचालन 31 जनवरी तक शनिवार व रविवार को नहीं होगा। इस ट्रेन में झांसी से लखनऊ के बीच प्रतिदिन एक हजार से अधिक मुसाफिर सफर करते हैं।
विज्ञापन

इनमें ट्रेन नंबर 01803 झांसी लखनऊ इंटरसिटी झांसी से सुबह 6.15 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 12 बजे पहुंचती है। इसी तरह 01804 लखनऊ झांसी इंटरसिटी लखनऊ से शाम 4.40 बजे चलकर झांसी रात 10.35पर आती हैै। इस ट्रेन को मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल व उन्नाव स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में आठ सामान्य चेयर कार, दो एसी चेयर कार व एक थर्ड एसी कोच लग रहा है। कोरोना काल में इस ट्रेन को बदले नंबर से चलाया जा रहा है। पूर्व में यह गाड़ी 11109/11110 नंबर से चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें