फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी आने के समय लखनऊ से चल रही इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अन्य ट्रेनों की भी पटरी से उतरी हुई है चाल, यात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-लखनऊ इंंटरसिटी की रफ्तार पटरी से उतरी हुई है। यह ट्रेन झांसी आने के समय पर लखनऊ से चल रही है। इसके अलावा प्रमुख ट्रेनें भी घंटों की देरी से झांसी पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इंटरसिटी का लखनऊ से झांसी रवाना होने का निर्धारित समय शाम 4:40 बजे है और यह ट्रेन रात 10:35 बजे यहां पहुंचती है। लेकिन, शुक्रवार को यह ट्रेन 5:36 घंटे की देरी से रात 10:16 बजे लखनऊ से चली और झांसी सुबह 4:27 बजे पहुंची। शनिवार और रविवार को भी यही स्थिति रही। सोमवार को इंटरसिटी छह घंटे की देरी के साथ दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसके अलावा पुष्पक एक्सप्रेस तीन घंटे, पनवेल-गोरखपुर सवा सात घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस चार घंटे की देर से यहां पहुंची।
विज्ञापन



28 घंटे की देरी से आई पार्सल एक्सप्रेस
झांसी। रेलवे में बुक कराए गए पार्सल की समय से पहुंचने की कोई गारंटी नहीं है। इसका अंदाजा पटेलनगर-रोयापुरम 00654 पार्सल स्पेशल ट्रेन को देखकर लगाया जा सकता है। यह ट्रेन झांसी 28:35 घंटे की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन

-
विकास कार्यों की वजह से कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जिससे कुछ ट्रेनें विलंब से चल रहीं हैं। शीघ्र स्थिति ठीक हो जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें