फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे देरी से गई इंटरसिटी, हंगामा

Fri, 24 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार घंटे देरी से गई इंटरसिटी, हंगामा - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तकनीकी कारणों से बृहस्पतिवार को चार घंटे देरी से रवाना हो सकी। ट्रेन की लेटलतीफी पर यात्रियों ने हंगामा किया। पचास से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण भी निरस्त करा लिए।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह छह बजकर दस मिनट पर झांसी से लखनऊ के लिए रवाना होती है। इस ट्रेन में दैनिक यात्रियों के अलावा चिरगांव, मोंठ, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, कानपुर स्टेशनों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसका मुख्य कारण अगले चार घंटे तक कानपुर रूट पर किसी दूसरी ट्रेन का न होना है। बृहस्पतिवार को तकनीकी कारणों से यह ट्रेन समय से रवाना नहीं हो सकी। ट्रेन के रवाना होने का समय तीन बार बदला गया। पहले 7.30, फिर 9 बजे और बाद में 10.10 बजे बताया गया। इससे यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने हंगामा किया। ट्रेन के रवाना होने पर ही मामला शांत हो सका। इसी तरह सुुबह 8.15 पर जाने वाली झांसी-कानपुर पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें