फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
inter state bus stand
विज्ञापन
झांसी। कानपुर रोड स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का नगर निगम कायाकल्प करने जा रहा है। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। जल्द काम शुरू करने की तैयारी है। रविवार को महापौर व नगर आयुक्त ने बस स्टैंड का भ्रमण कर योजना को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

नगर से बाहर नया बस स्टैंड बनाने की कवायद लंबे समय से जारी है। लेकिन, उपयुक्त जमीन न मिल पाने की वजह से ये योजना हकीकत में नहीं बदल पा रही है। जबकि, कानपुर रोड पर मंडी के पास स्थित बस स्टैंड पर दिनों दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। बसों की लगातार बड़ी संख्या और अतिक्रमण की वजह से यात्री सुविधा तो दूर की बात, बसों का आवागमन भी मुश्किल भरा होता है। इससे सड़क पर भी जाम लगता है। इससे निपटने के लिए नगर निगम बस स्टैंड कायाकल्प करने जा रहा है।
योजना के तहत बस स्टैंड के तीनों गेटों में से बीच का एक गेट बंद किया जाएगा, ताकि बसों का व्यवस्थित ढंग से आवागमन हो। सड़क पर जाम की स्थिति न बने। बस स्टैंड और सड़क के बीच की कच्ची जमीन पर से अतिक्रमण हटाकर पचास फीट लंबा पक्का प्लेटफार्म बनाया जाएगा, जो ऑटो के लिए आरक्षित रहेगा। यात्री सुविधा के लिए टीन शेड के नीचे प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसके अलावा बस परिसर स्थित दुकानों की जांच की जाएगी। ये दुकानें बस संचालकों के ऑफिस के लिए आवंटित की गईं थीं, लेकिन इनमें से कई में कारोबार होने लगा है। इससे भी परिसर के भीतर आवागमन में बाधित होता है। ऑफिस से इतर काम पाए जाने पर आवंटन निरस्त किए जाएंगे। वहीं, दुकानों के बाहर बिछी चट्टानों को हटाकर एपेक्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा लाइट, पेयजल की सुचारु व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

योजना को मूर्त रूप देने के लिए रविवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल व नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने अमले के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
हरित पट्टी से सटकर बनेगा फुटपाथ
कानपुर रोड पर बनी हरित पट्टी वाहनों की रगड़ से आए दिन क्षतिग्रस्त होती रहती है। वाहन हरित पट्टी के पास न पहुंचे, इसके लिए यहां फुटपाथ बनाया जा रहा है। इससे पैदल यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं, वीरांगना नगर के पास सड़क के किनारे की जमीन से अतिक्रमण हटाकर एंबुलेंस पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें