फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग प्रकाश विभाग में जमकर हो रहा घालमेल

विज्ञापन
integration
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के मार्गप्रकाश विभाग में चल रहे घालमेल की शिकायत की गई। उपसभापति ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने मनमाने तरीके से सिविल विभाग के अधिकारी को मार्ग प्रकाश विभाग का चार्ज दे दिया है। इसके चलते जैम पोर्टल से लाइटों की खरीद में मनमानी की जा रही है। उन्होंने नगर आयुक्त से मार्ग प्रकाश विभाग की कमियों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में लगातार नए नए मामले सामने आ रहे हैं। उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि मार्ग प्रकाश विभाग में साल 2018-19 में डीएम ने लोक निर्माण विभाग से एई और जेई इलेक्ट्रीकल्स की तैनाती की थी, लेकिन तत्कालीन नगर आयुक्त ने उनसे काम करने के मना कर दिया। इसके बाद नगर निगम के सिविल के एई को चार्ज दे दिया गया। लोक निर्माण विभाग के एई ने कहा था कि हाईमास्क लाइटों को लगाने का काम जैम पोर्टल से नहीं कराया जा सकता, लेकिन अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर हाईमास्क की खरीद कर लीं। उपसभापति ने नगर आयुक्त से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें