फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक पर दरोगा ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक दरोगा का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने सीओ सदर को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

यह वीडियो सीपरी बाजार अंतर्गत आने वाली एक पुलिस चौकी प्रभारी का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। सीपरी बाजार में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम बंद कराने के बाद दोनों पक्षों को हटा दिया। देर-रात एक पक्ष की ओर से निर्माण आरंभ करा दिया गया। सूचना पर चौकी प्रभारी भी पहुंच गए। उन्होंने वहां काम बंद कराने को कहा लेकिन आरोपी निर्माण कार्य बंद करने को राजी नहीं हुए। चौकी इंचार्ज से विवाद होने लगा। गुस्से में आए चौकी प्रभारी ने युवक को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ रसीद कर दिए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें