झांसी। शनिवार को चिरगांव देहात के कूड़ा घर मोहल्ले में शिक्षक राम लखन राजपूत की मारपीट के मामले में रविवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र विक्त्रस्म सिंह व एसआई मुनेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
शनिवार की रात कूड़ा घर मोहल्ले में शिक्षक राम लखन राजपूत घर के बाहर बैठे थे। तभी चिरगांव थाने के एसआई मुनींद्र सिंह वहां पहुंचे। कुुुछ जानकारी ली। न बताने पर एसआई ने मारपीट कर दी थी। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया था। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंचकर घेराव किया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने एसपी राहुल मिठास को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसएसपी ने रविवार को चिरगांव इंस्पेक्टर वीरेंद्र विक्त्रस्म सिंह व एसआई मुनेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही लाइन में तैनात एसआई पंकज कुमार, नीरज कुमार व एसआई राजेंद्र कुमार रंजन को चिरगांव थाने में तैनात किया है।