फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के कार्यक्रम में तैनात इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव ,एसपी ऑफिस सील

विज्ञापन
inspector corona positive posted in cm programe
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में जिस इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगी थी, वो भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे हड़कंप मच गया है। मौजूदा समय में इंस्पेक्टर डीसीआरबी कार्यालय में कार्यरत है। पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसपी ग्रामीण के कार्यालय को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

30 जून को झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना की झांसी से शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री की सभा में डीसीआरबी इंस्पेक्टर भी ड्यूटी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस महकमे में इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। चूंकि, डीसीआरबी का ऑफिस एसपी ग्रामीण के कार्यालय में बना हुआ है। ऐसे में एसपी के कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों की जांच की। बताया गया कि इंस्पेक्टर के संपर्क में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक संपर्क में आए। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया है। कइयों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
कार्यक्रम में खूब उड़ी थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
मुख्यमंत्री की सभा में शुरुआत में तो काफी एहतियात बरते गए, लोगों को दूरदराज बैठाया गया। मगर जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगीं। पंडाल में सीमित लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन भीड़ बढ़ने की वजह से लोग झुंड बनाकर पास-पास खड़े हो गए। बीच-बीच में अधिकारी खुद माइक से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की घोषणा की जाती रही। कार्यक्रम में कुर्सियां भी बढ़वाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें