फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ज लेते ही रात में गश्त पर निकले एसएसपी

विज्ञापन
थाने के निरीक्षण के दौरान एसएसपी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। सोमवार शाम को चार्ज लेने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी देर रात सड़कों पर गश्त के लिए निकले। पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए शहर के चौराहों से लेकर तीन थानों का निरीक्षण किया। थाने पहुंचकर हवालात को चेक करने के साथ ही कई निर्देश दिए। कहा कि रात के समय गश्त से नदारद पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले का चार्ज संभालने के बाद सोमवार की देर रात नए एसएसपी सड़कों पर पहुंचे। सेट से जानकारी मिलने के बाद थानेदारोें में खलबली मच गई। एसएसपी ने सीपरी बाजार पहुंचकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को देखकर वह सीधे थाने पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद प्रेमनगर थाने पहुंचे। यहां रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियाें से जानकारी ली। यहां से निरीक्षण करने के बाद वह सीधे सदर बाजार थाने पहुंचे। यहां भी थानेदार को निर्देश देकर बाजारों में गश्त व्यवस्था चेक कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें