फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी ने जांचे फायर उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (फायर सर्विसेस) विश्वजीत महापात्रा ने मंगलवार को इलाइट चौराहे के निकट स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही जवानों को आग बुझाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से जुड़े कई टिप्स दिए और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीजी को अग्निशमन जवानों ने उनको मुहैया कराए गए उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में प्रायोगिक रूप से जानकारी दी। लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, एडवर्स सूट पहनकर दिखाए। जवानों ने बताया कि वह सूट को पहनने के बाद वह छोटी मोटी आग में फंसे व्यक्तियों को किस तरह निकाल सकते हैं। इस मौके पर डीजी ने कहा कि आग की घटनाओं को काबू में करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रिस्पांस टाइम (तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ी का रवाना होना) होता है। अगर सूचना के साथ आप वक्त पर पहुंच गए तो किसी भी बड़ी घटना को टाला जा सकता है। निरीक्षण के बाद वह ललितपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा मौजूद रहे।
झांसी फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास छह छोटी- बड़ी छह गाड़ियां हैं। इनकी पांच हजार लीटर, साढ़े चार हजार लीटर, ढाई हजार लीटर और दो हजार लीटर पानी भरने की क्षमता है। एक बुलेट मोटर साइकिल भी है, जिसमें 20 लीटर पानी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें