फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए भूमि जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। नगर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया। पांच सदस्यीय टीम ने मौजा दुरखुरु स्थित भूमि नंबर 1050 का जायजा लिया। यह भूमि गरौठा लखेरी नदी पार प्राचीन शिव मंदिर के पास है।
निरीक्षण करने वाली टीम में अधीक्षण अभियंता जीपी सिंह, सहायक अभियंता रजनीश श्रीवास्तव शामिल थे। अवर अभियंता अंकित यादव और धीरेश आर्य भी टीम का हिस्सा थे। रमेश चन्द्र जिला कॉर्डिनेटर निर्माण टीम के सदस्य के रूप में मौजूद थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि चिह्नित भूमि की रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने इस विद्यालय के निर्माण की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय गरौठा और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात होगा। गरौठा तहसील जिले की अति पिछड़ी तहसील है। विकास के लिए सड़क और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता, देवेंद्र गौतम, प्रवेंद्र सिंह चौहान प्रधान, राजेंद्र बुंदेला, राजकुमार तिवारी, सभासद दीपक गुप्ता, हारून खां, फजल अहमद, संजय आर्या, जगदीश सागर, मानवेन्द्र सिंह और छक्कन अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें