फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मध्याह्न भोजन के लिए रखे आटे में रेंग रहे कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाढ़ाना में बनने वाले मध्याह्न भोजन की रसोई में गंदगी और आटे में कीड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को सौंप दी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के ठहराव और उपस्थिति को शत प्रतिशत करने के लिए शासन की ओर से मिड-डे मील योजना चलाई जा रही है। बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन विद्यालय में ही बनवाकर खिलाया जाता है। इसके लिए मानदेय पर रसोइया तैनात हैं। लेकिन, मध्याह्न भोजन को लेकर आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। इसी प्रकार ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम बालाढ़ाना में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो विद्यालय के रसोई का है। यहां काफी गंदगी फैली हुई दिख रही है। खाने-पीने का सामान इधर-उधर फैला पड़ा है। स्टील की टंकी में रखे आटे में कीड़े रेंगते दिख रहे हैं। वीडियो में स्कूल के बच्चों ने भी अव्यवस्थाओं की बात कही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को नोटिस जारी किया था, लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर बीएसए ने सोमवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

-
बच्चों ने की थी शिकायत : वायरल वीडियो में स्कूल की छात्रा कह रही है कि मध्याह्न भोजन तो मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है, लेकिन कभी-कभी खाने में कीड़े निकलते हैं। एक अन्य छात्र कह रहा है कि विद्यालय 9 बजे खुलता है और दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाता है। शिक्षक विद्यालय के समय में फोन पर बात करते रहते हैं। दो-तीन साल से विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं हुई है।

रसोई में चिड़ियों के घोंसले
वीडियो में उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाढ़ाना की रसोई में चारों ओर गंदगी पसरी हुई दिख रही है। दीवार पर बिजली का बोर्ड लगा हुआ दिख रहा है, जिसके लिए आए तार पर चिड़ियों ने अपना घोंसला बना रखा है।
-
मध्याह्न भोजन को लेकर शिकायतें मिली थीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें