- बीएड के फॉर्म भरने वालों का आंकड़ा सवा लाख के पार
इस बार भी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करवा रहा है। अब तक सवा लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बीएड के फॉर्म भर चुके हैं। जल्द ही बीयू प्रशासन परीक्षा की तिथि भी तय करेगा।
- इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार, जल्द होगा शुरू
झांसी क्लब के बगल में इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। झांसी विकास प्राधिकरण ने इसका निर्माण करवाया है। जल्द ही स्टेडियम में खेल गतिविधि शुरू हो जाएगी।
- गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगे डायरिया के मरीज
गर्मी शुरू होते ही डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। डायरिया के मुख्य लक्षणों में पेट दर्द, मरोड़, निर्जलीकरण, मतली, उल्टी और कमजोरी शामिल हैं।