फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बने फ्लैटों पर चलेगा जेडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
inligal flat demolish soon
विज्ञापन
झांसी। सीपरी क्षेत्र स्थित लहरगिर्द में प्रखंडीय पार्क की जमीन पर अवैध रूप से एक कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। जेडीए ने कॉलोनी का निर्माण करा रहे विकास साहू को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया था। नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए द्वारा दो सितंबर को कॉलोनी के तीन ब्लॉकों के अठारह फ्लैटों को सील कर दिया था। अब जेडीए फ्लैटों पर बुलडोजर चलाएगा।
विज्ञापन

शहर में बनी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के लिए जेडीए ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत कई कॉलोनाजरों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अभियान के तहत लहरगिर्द में अवैध तरीके से एक कॉलोनी में अठारह फ्लैटों बनाए गए थे, जिन्हें जेडीए ने सील कर दिया था। जेडीए द्वारा कॉलोनी की जांच करने पर पता चला कि कॉलोनी स्वामी द्वारा प्रखंडीय पार्क की जमीन पर कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण ने कॉलोनी में बनाए गए फ्लैटों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कॉलोनी को अवैध रूप से प्रखंडीय पार्क की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। कॉलोनी के फ्लैटों पर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें