फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोस्त का बर्थ डे मनाने जा रहे घायल किशोर की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अपने दोस्त के बर्थ-डे में शामिल होने जा रहे यश रायकवार (17) की हालत अभी भी नाजुक बनी रही। वह अपने दोस्त निवेश सक्सेना के साथ मंगलवार शाम को बर्थ डे मनाने जा रहा था। मेडिकल कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसमें निवेश सक्सेना की मौत हो गई जबकि यश समेत प्रियांशु सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने निवेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि निवेश 11वीं का छात्र था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। इन दिनों मॉर्डल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता था। मंगलवारको यश और प्रियांशु के साथ अपना बर्थ डे मनाने जा रहा था। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकरा जाने से निवेश की मौके पर ही मौत हो गई। निवेश के पिता रविकांत बिहार के गया में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि मां नीतू बेटा और बेटी घर पर रहते हैं। उधर, हादसे में घायल यश की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें