फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने चोरी के ऑटो के साथ आशुतोष रायकवार (27) उर्फ रविंद्र को इसारिया कॉलोनी के पास मेन रोड हंसारी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले साल ऑटो चोरी करके भाग निकला था। उसे पुलिस तलाशने में जुटी थी। बुधवार को उसके इसारिया कॉलोनी के पास होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे घेरकर पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर ऑटो भी बरामद कर ली गई। टीम में उपनिरीक्षक आशीष धामा, अखिलेश कुमार, राहुल यादव शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें