फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी के हमले में घायल ससुर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कुल्हाड़ी के हमले में घायल ससुर ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 4 नवंबर को घर पर हुए विवाद के बाद दामाद ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के थाना राठ अंतर्गत टोला गांव निवासी लल्लू (57) की पुत्री का विवाह गोहांड के रावतपुरा गांव निवासी अर्जुन के साथ हुआ था। 4 नवंबर को पति अर्जुन से विवाद होने के बाद लल्लू की पुत्री मायके आ गई थी। रात में ही अर्जुन भी ससुराल पहुंच गया था। रात में खाना खाने के दौरान पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा होने लगा। जिस पर लल्लू ने अपने दामाद अर्जुन को बुरा भला कह दिया। यह बात दामाद को नागवार गुजरी। इससे गुस्साए अर्जुन ने रात में ही सोते समय अपने ससुर लल्लू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए हमीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत नाजुक होने पर उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राठ थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि आरोपी दामाद अर्जुन ने हमला किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें