फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा प्रेमनगर

Tue, 28 Feb 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा प्रेमनगर - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
शहर के नगरा इलाके में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। सड़कें खस्ताहाल हैं और सफाई व्यवस्था भी चौपट बनी हुई है। बावजूद, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

नगर के प्रेमनगर क्षेत्र की ओर नगर निगम का ध्यान नहीं है। इससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था नियमित न होने की वजह से नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हुए हैं।  इस कारण बीमारियों का खतरा बना रहता है। एक साल पहले नालियां बनवाने के लिए सड़क पर बिछे एपेक्स उखाड़ दिए। इसके बाद बेतरतीब ढंग से बिछा दिए गए। इस कारण गलियों की सड़कें भी ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं। आए दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होेते रहते हैं। ऑटो स्टैंड से लेकर हीरापुर मार्ग की सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। लेकिन कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्लेवासी इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

नहीं हुई सुनवाई
दस सालों से रोड का निर्माण नहीं हुआ है। पूरी सड़क उखड़ गई है। बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई बार नगर निगम में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। 
विज्ञापन

- विनोद कटेरिया  

महीनों से नहीं हुई सफाई 
नालियों के निर्माण के लिए एपेक्स खोद दिए गए। फिर सही से लगाए नहीं। नालियों की भी महीनों तक सफाई नहीं होती है। हैडपंप के आसपास गंदगी का जमावड़ा लगा रहता है। 
- गुलशन हांडा

अधिकारी नहीं देते ध्यान 
शहर से दूर होने के कारण कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान ही नहीं देता है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां भी ध्यान दिया जाना चाहिए।  
- चंद्रशेखर सोनी 

उखड़ा पड़ा है मार्ग 
कस्तूरबा कॉलेज से हीरापुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह उखड़ चुका है। लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  
- मेंहदी हसन कुरैशी


रोड का डामरीकरण होना हैै। इसका टेंडर भी हो चुका है। ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है। काम न शुरू करने पर ठेकेदार के विरुद्घ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

- किरन वर्मा, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें