फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों पर छापे की सूचना पुलिसकर्मियों ने कर दी लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी ने चार्ज संभालते ही जुआ व सट्टा पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी महानगर में कुछ स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना सोमवार को एसएसपी को मिली। इस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिए। खबर मिलते ही पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने स्तर से सूचनाएं लीक कर दी। छापे से पहले जुआरी भाग गए। इससे एक भी जुआरी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जिले भर में छापेमारी के निर्देश दिए थे। एसएसपी की सूचना पर कार्रवाई करने की बजाए कुछ पुलिसकर्मी मुखबिरी में लग गए। मोबाइल से तुरंत फोन कर जुआरियों को भगा दिया। सबसे ज्यादा मुखबिरी महानगर क्षेत्रों में हुई। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक भी जुआरी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। बताया गया है कि महानगर के कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर जुएं की टेबल सज रही हैं। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जिले भर में जुआ किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। जिस भी थाना क्षेत्र में बड़ा जुआ पकड़ा जाएगा, वहां के थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विधायक मिले एसएसपी से
झांसी। सोमवार को नगर विधायक रवि शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को बताया कि पुलिस का कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। बेवजह पुलिस उनको परेशान भी कर रही है। इस पर एसएसपी ने उनको पुलिस से बेहतर व्यवहार का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभासद व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें