फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भूजल के प्रबंधन पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में बुधवार को कैंट के व्हाइट टाइगर सैनिक इंस्टीट्यूट में भूजल का संवहनीय विकास एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 150 मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के इंजीनियर एवं जवान, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के छात्र-छात्राएं ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश व झांसी में भूजल से संबंधित प्रमुख मुद्दों को समझने में, ज्ञान को समृद्ध करने, कृत्रिम रिचार्ज, भूजल में भू-भौतिकीय तकनीकों का उपयोग व भूजल गुणवत्ता संबंधी जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में भूजल प्रबंधन के लिए सार्वजनिक भागीदारी के साथ क्रियान्वन-योग्य रणनीतियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रंजन केरॉन ने जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि कर्नल अखिल सिंह चरक, कमांडर वर्क्स इंजीनियर, लेफ्टिनेंट राकेश खरे उपस्थित रहे। इस मौके पर संजय गोपाल भरतरिया, क्षेत्रीय निदेशक केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, अदिति सिंह, डॉ. फ़करे आलम, अमितोष चंद्र मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें