पूंछ। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सिकंदरा के माता राजदुलारी इंटर कॉलेज में उप निरीक्षक दलवीर सिंह के नेतृत्व में छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश व केंद्र सरकार के लिए नारी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इसके अलावा छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 108, 112 ,1930 आदि की उपयोगिता बताई गई। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाता है। छात्राओं को पिंक कार्ड भी दिए गए। इस मौके पर कांस्टेबल सरिता, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, समता सिंह, अमीषा राजपूत आदि मौजूद रहीं। संवाद