फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक शोध उपकरणों की दी जानकारी

विज्ञापन
bu jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवप्रवर्तन केंद्र के तत्वाधान में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को आधुनिक शोध उपकरणों की जानकारी दी गई। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केंद्रों में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों जैसे गैस क्रोमैटोग्राफी, मास स्पेक्ट्रोमेट्री, एक्स रे डिफ्रेक्टोमीटर, रियल टाइम पीसीआर, बायोमेडिकल डाटा एक्वीजीशन सिस्टम, फिजिकल क्वांटिटी मेजरमेंट सिस्टम, स्कैनिंग टनलिंग माइक्रोस्कोप आदि पर विभिन्न विशेषज्ञों जैसे कि डॉ. जेपी यादव, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. पीयूष भारद्वाज, डॉ. रामवीर सिंह सहित अन्य ने व्याख्यान एवं प्रशिक्षण दिया। बायोलॉजिकल, फिजिकल, केमिकल, एग्रीकल्चरल, फार्मास्यूटिकल, फॉरेंसिक साइंस से संबंधित उपकरणों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एम्स भोपाल से पधारे वैज्ञानिक डॉ. रोहित सलूजा द्वारा फ्लोसाइटोमेट्री पर व्याख्यान दिया गया। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने सभी प्रतिभागियों से सुझाव लेने के साथ-साथ केंद्र के अधिक-अधिक से उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें