फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Fri, 14 Aug 2015 10:57 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत महानगर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राहगीरों समेत उनके सामान की जांच की गई। वहीं, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने भी यात्रियों के सामान की सघन पड़ताल की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर डाग स्क्वाएड की मदद से चेकिंग की। इस दौरान अलग-अलग प्लेटफार्मों पर बैठे यात्रियों से पूछताछ व उनके सामान की जांच की गई। प्लेटफार्म पर आई शताब्दी एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में भी जांच की गई। मुख्य द्वारों पर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। इस बीच आरपीएफ ने लाउड स्पीकर की मदद से भी यात्रियों को सतर्क रहने का संदेश दिया। इधर, सिविल पुलिस ने रात के समय मुख्य चौराहों, होटलों व संवेदनशील जगहों पर नजर रखी।

स्वतंत्रता दिवस पर चौराहों पर की गई सजावट
झांसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम भवन और चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही समस्त चौराहों पर लगी मूर्तियों की साफ-सफाई धुलाई पेंटिंग आदि का कार्य किया गया। सहायक अभियंता आरके सिंह के निर्देशन में नगर के पार्कों, चौराहों पर स्थापित मूर्तियों के साथ नगर व किले के अंदर देशभक्तों की समाधियों पर सफाई की गई।
विज्ञापन


मुहल्लों में चलेगा सफाई अभियान
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के तीन मुहल्लों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार शहर के नगरा, महावीरन व अलीगोल में सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
झांसी। शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रात: आठ बजे महापौर द्वारा नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत सदन हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे महारानी लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण आदि का कार्यक्रम होगा।
इसी क्रम में शाम साढे़ चार बजे एनसीसी व स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और नागरिक सुरक्षा संगठन के स्वयं सेवकों द्वारा पुलिस लाइन से किले के मुख्य द्वार तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसके पश्चात वहां जनसभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, वर्षा होने की दशा में गांधी भवन में जनसभा का आयोजन होगा। शाम छह बजे से सात बजे तक किले गेट के सामने जनसभा स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय एकता पर विचार गोष्ठी, राष्ट्रीय गीत आदि कार्यक्रम होंगे। निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्षा होने पर यह कार्यक्रम राजकीय संग्रहालय में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें