फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग के बढ़ते ही बढ़े नीबू के दाम

विज्ञापन
lemon - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। गर्मी का सीजन शुरू होते ही शहर भर के बाजारों में नीबू की मांग अधिक होने से नीबू के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। सप्ताह के भीतर ही नीबू के दामों में बीस से तीस रुपये प्रति किलो का फर्क देखने को मिल रहा है। थोक व्यापारियों के  अनुसार अभी दामों में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

तापमान में तेजी के साथ ही नीबू के मांग अधिक होने लगी है। गर्मी में लू के थपेड़ाें से बचने के साथ ही शरीर की गर्मी को कम करने के साथ ही ग्लूकोज की कमी को भी पूरा करता है। इस वजह से लोग अपने दैनिक आहार में भी अधिक से अधिक नीबू का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में नीबू के खरीदारों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। रमजान के महीने में रोजेदार भी इफ्तार के वक्त नीबू की बनी हुई शिकंजी को पीना पसंद कर रहे है। इस कारण नीबू की मांग अधिक हो गई है
लेकिन मांग बढ़ने के साथ ही नीबू के दाम भी बढ़ने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में नीबू के दामों में बीस से तीस रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सब्जी मंडी के आढ़तिया अब्दुल सलाम ने बताया कि गर्मी के बढ़ते ही नीबू की मांग अधिक हो जाती है। अभी केवल चेन्नई से ही नीबू की मांग पूरी हो रही है। इस कारण नीबू के दामों में काफी फर्क  हो गया है। आगे दामों में और भी बढ़ोत्तरी आने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि  नीबू में विटामिन- सी होता है, जो मानव शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-सी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। नीबू शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गर्मी के मौसम में लोगों को नीबू को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें