फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: आयकर टीम ने किया रिकवरी सर्वे

Sat, 29 Jun 2019 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
आयकर टीम ने रिकवरी सर्वे किया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आयकर टीम ने शुक्रवार को पंचवटी स्थित केकेजी रियल इस्टेट फर्म के कार्यालय में रिकवरी सर्वे किया। फर्म संचालक तीन किस्तों में 15 लाख रुपये टैक्स जमा करने पर सहमत हो गए। इस पर टीम लौट आई।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयकर टीम संयुक्त आयकर आयुक्त सीता श्रीवास्तव के निर्देशन और उपायुक्त अरुण कुमार भाटिया के नेतृत्व में पंचवटी स्थित केकेजी रियल इस्टेट ग्रुप के कार्यालय पहुंच गई। ग्रुप पर 70 लाख रुपये के टैक्स का बकाया है। मगर, यह मामला अपील में चल रहा है। टीम ने बताया कि अपील में मामला तभी स्वीकार होगा, जब उक्त राशि का बीस प्रतिशत टैक्स हो जाएगा।

इस पर संचालक जुलाई तक पांच- पांच लाख रुपये की तीन किस्तों में पैसा देने को तैयार हो गए। पहली किस्त एक जुलाई को जमा करनी होगी। टीम में आयकर अधिकारी आरएन वर्मा, सुनील कुमार द्विवेदी, निरीक्षक प्रदीप सिंह, वीरेश कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें