फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट न खुलने से रिटर्न नहीं भर पा रहे आयकर दाता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयकर रिटर्न भरने के लिए आयकर दाताओं की सुविधा के लिए शासन द्वारा शुरू की गई नई वेबसाइट पहले ही दिन से धड़ाम हो जाने से आयकर रिटर्न दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। इससे आयकर दाताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आयकर दाताओं को रिटर्न दाखिल करने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसलिए इनफोसिस कंपनी को नई वेबसाइट की जिम्मेदारी सौंपी गई। incometax.gov.in वेबसाइट सात जून को शुरू की गई थी। लेकिन जैसे ही आयकर दाताओं ने साइट पर क्लिक किया तो साइट खुली ही नहीं। इसके बाद से लगातार आयकर दाता इसको ओपन करते रहे, लेकिन साइट खुल नहीं रही है। इससे आयकर दाता परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। दरअसल, साइट शुरू करने का उद्देश्य यह था कि आयकर दाताओं को और सुविधा प्रदान की जाए। साइट में यह सुविधा दी गई थी कि आयकर भरने में आसानी हो सके।
मसलन, साइट क्लिक करने पर उसमें नाम, पता आदि भरने पर आप्शन का विकल्प दिया गया था और जो- जो आप्शन आप भरते जाएंगे, उस हिसाब से विकल्प पूरे होते जाएंगे। लेकिन जब से साइट शुरू नहीं हुई है, तब से आयकर दाताओं को इसका लाभ नहीं मिला है। कंपनी को पहले जीएसटी का भी ठेका दिया गया था, लेकिन अब तक इसमें सुधार नहीं हो सका हैै और चार साल के बाद भी संतोषजनक परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें