फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचायत में युवक ने सास के गाल पर मारा चांटा, पत्नी को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दहेज की मांग का विवाद निपटाने के लिए चल रही पंचायत में युवक ने अपनी सास के गाल पर चांटा मार दिया। जब पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट हो गई। पीड़िता प्रियंका की ओर से पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



सीपरी बाजार की केकेपुरी कॉलोनी निवासी प्रियंका साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह 13 मार्च 2023 को ईशान साहू निवासी गंज मोहल्ला सदर बाजार से हुआ। शादी में परिजनों ने गृहस्थी का सामान, छह लाख के जेवरात व दो लाख रुपये नगद दिए। जब वह ससुराल पहुंची तो पति ईशान, सास सुनीता साहू, ननद उपासना साहू व ससुर जयप्रकाश साहू ने बुलेट न मिलने की उलाहना देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने बताया कि बुलेट और दो लाख रुपये की मांग की। पति ने तलाक लेने की बात कहते हुए दूसरी शादी करने की बात कही। 10 अप्रैल 2024 को गर्भवती हालत में ससुराल से भगा दिया। 15 नवंबर 2024 को उसे पुत्र पैदा हुआ। 11 मई 2025 को ससुराल के ही घर में पंचायत रखी गई, जिसमें ससुरालियों के अलावा मामा ससुर कल्लू साहू, मौसा ससुर मनोज साहू, फूफा ससुर रमेश साहू, बुआ सास पिस्ता देवी आदि मौजूद रहे। पति ने फिर दहेज की मांग दोहराई तो मां ने असमर्थता जताई। इस पर पति ने मां को थप्पड़ मार दिया। जब उसने बचाने का प्रयास किया उससे भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें