फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुबह पिता जान देने पहुंचा था, दोपहर को बेटे ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार दोपहर बड़ागांव के गढ़मऊ गांव के पास झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके पहले सुबह उसके पिता वहां सुसाइड करने पहुंचे थे, लेकिन आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको रोका। कुछ घंटे बाद बेटे ने वहीं पहुंच जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बेटा शादी न होने से नाराज था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है। थाना बड़ागांव के हाजीपुर निवासी अयोध्या प्रसाद खेती-किसानी करते हैं। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गणेश भी खेती-किसानी संभलता है जबकि छोटा बेटा अर्जुन (24) घर में रहता था। परिजन ने पुलिस को बताया कि अर्जुन शराब का आदी था। शराब पीकर अक्सर परिवार में झगड़ा करता था। शादी के साथ जमीन का बंटवारा कराने को कहता था। मंगलवार को भी घर पर उसने इस बात के लिए झगड़ा किया। रोजाना के झगड़े से नाराज होकर पिता अयोध्या प्रसाद जान देने रेलवे ट्रैक पहुंच गए। खेत में काम कर रहे लोगों ने उनको ट्रैक से हटाया। समझा-बुझाकर उनको घर भेजा। पिता घर लौट आए। कुछ देर बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे अर्जुन वहां पहुंच गया। ट्रेन के आने पर अर्जुन ने उसके सामने छलांग लगा दी। ट्रेन का झटका लगने से वह दूर जा गिरा। शरीर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें