फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के हित में जरूरी है मतदान, खुद करें और दूसरों को भी प्रेरित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मतदान का दिन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। मतदान के जरिये देश और प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए आम जनमानस को सरकार चुनने का मौका मिलता है। मतदान दिवस को आराम में नहीं गुजारना चाहिए। सबसे पहले मतदान करना चाहिए और उसके बार आराम, क्योंकि देश हित में ये सबसे जरूरी काम है। ये बात रविवार को ‘अमर उजाला संवाद’ में शामिल हुए बचत अभिकर्ताओं ने कही। उन्होंने कहा कि वे खुद तो शत प्रतिशत मतदान करेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याएं भी उठाईं।
विज्ञापन

मतदान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। इसलिए मैं अपने पूरे परिवार के साथ जाकर मतदान करती हूं। - राधा अग्रवाल
वोट करने का अधिकार संविधान ने दिया है और मैं अपने इस अधिकार का प्रयोग हर बार करती हूं। - विक्रमजीत कौर
अच्छी सरकार चुनने के लिये हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए, हर वोट कीमती होेता है।- धमेंद्र कुमार जैन
मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व पर सभी को उपस्थिति दर्ज अवश्य कराना चाहिए। - भुवनेश प्रसाद श्रीवास्तव
देश में आपके महत्व का प्रमाण मतदान है। इसलिए मतदान कर आप अपने को महत्वपूर्ण साबित करेंगे। - सुरजीत सिंह खनूजा
प्रत्येक व्यक्ति एक ही सरकार से खुश नहीं हो सकता। मतदान कर अपनी पसंदीदा सरकार बनाने में योगदान करें। - लवलेश अग्रवाल
मतदान के दिन सुबह का पहला काम वोट देने जाना है। मतदान का दिन आराम वोट डालने के बाद किया जाएगा। - मुकेश अग्रवाल
हर वोट अनमोल होता है। इसके जरिये लोकतंत्र ने आम आदमी को सरकार बदलने की ताकत दी है।
- गोल्डी श्रीवास्तव
मतदान का प्रयोग करें और मत उसी को दें, जिसके पास जाकर आप अपनी समस्याएं बता पाएं। - सचिन शर्मा
सरकार भी मतदान का करने के लिये प्रेरित कर रही है। हम भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। - मोहम्मद रईस
चुनाव में सबकी भागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र के लिये आवश्यक है, मताधिकार देश में हमारी उपस्थिति का प्रमाण है। - आर के जैन
चुनाव ही ऐसा समय है जब हमारे हाथ में सबसे ज्यादा ताकत होती है, इसलिये मतदान कर अपनी शक्ति का अनुभव अवश्य करें। - इकबाल सिंह खनूजा
कोरोना और लंबी लाइनों का बहाना ना करके जिम्मेदारी से मतदान करना है औरों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। - हरिप्रकाश विश्वकर्मा
यदि मतदान ही नहीं करते तो सरकार पर उंगली उठाने का भी कोई हक नहीं, इसलिये मतदान करें, अपनी पसंदीदा सरकार चुनें। - प्रतिपाल सिंह भुसारी
मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का मौका प्रतिदिन नहीं मिलता, हर एक व्यक्ति को इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। - अभिषेक यादव
देश के लोकतंत्र ने हर नागरिक को मतदान का बराबरी का हक दिया है। इसका सभी को सदुपयोग करना चाहिए।
- धीरज प्रजापति
बचत अभिकर्ताओं ने ये समस्याएं भी रखीं
- महीने के अंत में अक्सर पोस्ट ऑफिसों की इंटरनेट कनेक्टिविटी गड़बड़ हो जाती है, जिससे आरडी खातों की रकम समय पर जमा नहीं हो पाती। एजेंटों को पेनाल्टी अपनी जेब से भरनी पड़ जाती है।
विज्ञापन

- एमआईएस में निवेश की लिमिट खत्म होनी चाहिए, तभी इस योजना का सही ढंग से लोगों को लाभ मिल पाएगा।
- पीपीएफ व सुकन्या समृद्धि योजना के खाते पूर्व की तरह बचत अभिकर्ताओं के माध्यम से ही खोले जाएं।
- प्रेमनगर में एक और पोस्ट ऑफिसर खोल जाए।
- एजेंटों के नवीनीकरण का नियम खत्म किया जाए।
- सीनियर सिटीजन स्कीम एजेंटों के माध्यम से दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें