शराब की दुकान पर गोबर फेंकतीं उमा भारती
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे ओरछा पहुंचकर विवेकानंद चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के अंदर गोबर फेंककर शराब बिक्री पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में शराब नहीं बिकनी चाहिए।
कुछ महीने पहले ही उमा भारती ने भोपाल में एक शराब की दुकान में पत्थर मारकर शराब बिक्री पर रोष जताया था। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रहीं हैं। अपनी पार्टी की ही सरकार के खिलाफ उनकी शराबबंदी की यह मुहिम भाजपा के लिए गले की फांस बन गई है।