फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पोते ने दादी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, तड़प-तड़पकर गई जान; दादा ने बेटे-बहू को भी ठहराया कातिल

Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मऊरानीपुर

सार

दूसरे दिन शनिवार को दल बल के साथ मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा और आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
मृतक मुन्नीदेवी और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत शुक्रवार की शाम को यूपी के मऊरानीपुर स्थित ग्राम नई बसरिया में एक युवक ने अपने ही परिवार की दादी को धारदार हथियार व लाठी डंडे से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे वृद्ध महिला की कुछ देर बाद तड़प तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

इसके पहले आरोपी पुरानी व नई बसरिया में बगैर कपड़े पहने हुए कुल्हाड़ी व डंडा लेकर पूरे गांव में गालियां देते हुए घूमता रहा। फिर उसने वापस आकर अपने ही परिवार की एक महिला पर घातक हमला किया। जिससे वह घायल अवस्था में घर में ही छुप गई। शोरगुल की आवाज सुनकर बाड़े से पहुंची वृद्ध दादी ने लड़ाई झगड़ा करने से उसे मना किया तो उसने आवेश में आकर हमला कर दादी को ही मौत के घाट उतार दिया। 

वहीं मृतका के पति ने आरोपी व उसके माता-पिता पर भी हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना सबसे पहले यूपी डायल 112 नंबर पुलिस को दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस गांव के दोनों संपर्क मार्गो पर बने रिपटों पर कुडार नदी के पानी का ज्यादा बहाव होने से निकल नहीं पाने से मौके पर नही पहुंच सकी थी और वहीं से घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस मऊरानीपुर को दी।  

आज दूसरे दिन शनिवार को दल बल के साथ मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को विच्छेदन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भेजा और आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। 

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नई बसरिया निवासी मृतका के पति धर्मदास अहिरवार एवं पुत्र महेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार की शाम को पत्नी मन्नूदेवी उम्र 65 वर्ष की हत्या परिवार के ही मानवेन्द्र अहिरवार ने कुल्हाड़ी व लाठी डंडे के प्रहार से कर दी। इसके पहले उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया था और परिजनों को एक मकान में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी ने उसे लड़ाई झगड़ा करने से मना किया तो सनकी आरोपी ने दादी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। वही आरोपी के साथ उसके माता-पिता पर भी हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। वही कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें