फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि

Fri, 28 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जल संस्थान की लापरवाही के कारण सिविल लाइंस पानी की टंकी से जुड़े क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसी स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, मगर अब तक समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

बबीना जल शोधन प्लांट से आने वाली ग्रेवेटी पाइप लाइन से जल निगम कालोनी में ऊंचाई क्षेत्र में स्थित सिविल लाइन पानी की टंकी को भरा जाता है।

 इस टंकी से जिलाधिकारी आवास, आफीसर्स कालोनी, इलाइट चौराहा, सिविल लाइन, स्टेशन रोड, झोकन बाग, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों को जलापूर्ति की जाती है। इन क्षेत्रों में आम दिनों मेें सुबह नौ बजे व देर शाम को जलापूर्ति दी जाती थी, मगर पिछले दस दिनों से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय बदल गया है। अपराह्न तीन बजे के बाद जलापूर्ति की जा रही है। वह भी एक समय पानी दिया जा रहा है। सुबह के समय पानी न आने के कारण लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। अपराह्न के समय नौकरी पेशा लोग घर से निकल जाते हैं, इस दौरान पानी आने पर वह भरने से वंचित हो जाते हैं। इस कारण लोगों में पानी के लिए त्राहि- त्राहि मची हुई है।

 सूत्रों की मानें तो टंकी में पानी आने के पूर्व किसी क्षेत्र में अधिक वाल्व खोलने के कारण बहुत कम पानी आ पा रहा है। अपनी कमी छुपाने के लिए जल संस्थान के अधिकारी बबीना फिल्टर से पानी कम आना बता रहे हैं। इस कारण ऐसी स्थिति बन गई है। इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता राधेश्याम ने बताया कि सिविल लाइन टंकी पर कम पानी आने के कारण तलाशे जा रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर सिविल टंकी का रोस्टर कैसे बदल गया है। वहीं, संबंधित क्षेत्र के जेई यूनुस खान ने एक दो दिन में स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें