फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी को फोन पर बात करने से रोकने पर ससुरालियों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पत्नी को फोन पर बात करने से मना किया तो उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद पत्नी के पक्ष के लोगों ने पति के साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह घायल भी हो गया। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर घटना की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति जब अपने घर पहुंचा तो पत्नी फोन पर बात कर रही थी। आरोप है कि पत्नी किसी दूसरे शख्स से बातें कर रही थी। विरोध करने पर पत्नी ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इसी बीच पत्नी ने मायके फोन कर दिया। कुछ ही देर में ऑटो में बैठकर मायके पक्ष के 10-12 लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति के साथ बेरहमी से मारपीट की। बीचबचाव करने वालों को भी पीटा। मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें