फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में लाल सिंह चड्ढा फिल्म को आठ दिनों में महज 2405 ने देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को झांसी में दर्शक ही नहीं मिल रहे। महानगर के दो सिनेमाहाल में फिल्म दिखाई जा रही है लेकिन दोनों ही जगह आठ दिनों में केवल 2405 ही लोग फिल्म को देखने पहुंचे। दर्शकों की बेरुखी से सिनेमा संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्यारह अगस्त को देशभर के सिनेमा घरों में फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। झांसी के भी दो सिनेमा हाल नटराज और खिलौना में प्रतिदिन आठ शो चल रहे हैं। इसके बाद भी आलम यह रहा कि महज 2405 लोगों ने ही देखा है। वहीं, सिनेमा संचालकों का कहना है कि अभी एक सप्ताह और फिल्म का छायांकन किया जाएगा। जिसमें दर्शकों के बढ़ने की उम्मीद है।
अगस्त में यह रही स्थिति
दिनांक खिलौना नटराज
11 392 110
12 284 95
13 200 70
14 250 50
15 230 80
16 144 70
17 150 60
18 150 70
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का रुझान कम रहा है। त्योहार में लोग व्यस्त होने के कारण भी सिनेमा घरों की तरफ रुख नहीं कर रहे हैं। आगे दर्शक बढ़ने की संभावना है। - चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मैनेजर खिलौना टॉकीज
विज्ञापन

तीन शो टॉकीज में संचालित हो रहे हैं। इन शो में पहले-दूसरे दिन तो ठीक रहा है, लेकिन इसके बाद लगातार लोगों ने फिल्म को नापसंद किया है। - हेमंत कुमार दास, मैनेजर नटराज टॉकीज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें